लखनऊःपुलिस झण्डा दिवस पर SSP पहुँचे रिज़र्व पुलिस लाइन्स, किया ध्वजारोहण

0 28

लखनऊ– एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में ध्वजारोहण किया गया।

Related News
1 of 479

साथ ही “पुलिस झण्डा दिवस” के अवसर पर एसएसपी लखनऊ द्वारा पुलिस लाइन्स लखनऊ में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस फ्लैग लगाया गया। तत्पश्चात एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा पुलिस व झंडा दिवस के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुये, उन्हें अपना कार्य पूरे मनोयोग व ईमानदारी से करते हुये जनता की सेवा में तत्पर रहने के लिये कहा गया।साथ ही एसएसपी लखनऊ द्वारा पुलिस लाइन्स में स्थित इंटीग्रेटेड कण्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में एस0पी0 प्रोटोकॉल, सी0ओ0 लाइन्स,आर0आई0 लाइन्स व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बता दें 23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह फ्लैग पुलिस और पीएसी के बलों द्वारा उनके शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिए गए थे।

Comments
Loading...