मिर्जापुर में गरजे पीएम मोदी कहा- वोट कटवा बन गई नामदारों की पार्टी

0 10

मिर्जापुर — मिर्जापुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जनता ये जानती है कि कौन आतंकी को घर में घुसकर मार सकता है। कौन है जो नक्सलवाद की सफाई कर सकता है।

Related News
1 of 653

बांटने और तोड़ने की राजनीति करने वाली नामदारों की पार्टी जिसने 4 -4 पीढ़ी तक सरकार चलाई। आज वो खुद बोलने लगे हैं कि उनकी पार्टी अब वोट कटवा बन गई।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को रिमोट कंट्रोल से चलने वाला खिलौना समझ लिया है। एक लीडर होता है, जो समाज की खुशी के लिए समर्पित होता है, दूसरा होता है डीलर जो सत्ता की कुर्सी के लिए डील करते हैं। सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति करने वाले सपा-बसपा-कांग्रेस के डीलर उत्तर प्रदेश की समझदार जनता को गलत समझने की भूल कर रहे हैं।

पीएम ने कहा कि बुआ, बबुआ और कांग्रेस के नामदार, उत्तर प्रदेश की जनता को सिर्फ जातियों में बांटते हैं। ये महामिलावटी वही लोग हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने महापुरुषों के नाम पर समारक बनाने का ढोंग किया और उसमें भी घोटाला कर गए। जब इनकी महामिलावटी सरकार थी तो इन्होने उत्तर प्रदेश के उद्योगों को गुंडाराज की भेंट चढ़ा दिया।

Comments
Loading...