PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी 20वीं किस्त

276

PM Kisan 20th Installment Date: केंद्र सरकार द्वारा गरीबों और जरूरत मंदों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इनमें से एक है। इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों का लाभ केवल किसान ही उठा सकते हैं। अगर आप भी किसान हैं, तो इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाती है।

यह राशि हर चार महीने में 2-2 हज़ार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। आखिरी यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को ट्रांसफर की गई थी। अब देशभर के किसान के अगली यानी 20वीं किस्त (pm kisan ki kist) का इंतजार कर है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह किस्त कब जारी होगी। तो आइए जानते हैं योजना के तहत जारी होने वाली 20वीं किस्त कब जारी होने की उम्मीद है।

PM Kisan 20th Installment Date: 19 जुलाई को जारी हो सकती है 20वीं किस्त

पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर किस्त कब जारी होगी, इस बारे में कोई तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि योजना की 20वीं किस्त 19 जुलाई को जारी हो सकती है, जिसे खुद पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी को 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी जाना है। यहां वह गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस दौरान राज्य के लोगों को कई सौगातें देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी इसी दिन जारी हो सकती है।

PM Kisan 20th Installment Date: क्यों बढ़ रहा है इंतज़ार

जून महीना बीत चुका है और जुलाई शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक किसानों के खाते में पैसा नहीं आया है। कई लोगों को उम्मीद थी कि शायद जून के आखिरी हफ्ते में पैसा आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हर बार की तरह इस बार भी किस्तों के बीच करीब 4 महीने का अंतराल पूरा हो चुका है। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगली किस्त कब आएगी?

दरअसल हर बार पीएम किसान (pm kisan ki kist) की किस्त प्रधानमंत्री स्वयं जारी करते हैं। ऐसे में इस बार भी उनके कार्यक्रम के अनुसार ही पैसा ट्रांसफर होने की उम्मीद है। पीएम मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक विदेश दौरे पर थे, इसलिए किस्त में थोड़ी देरी हुई। लेकिन अब चूंकि वे वापस आ गए हैं और 18 जुलाई को एक बड़ी रैली है, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी दिन किसानों के खाते में 2000 रुपये आ सकते हैं। सूत्रों की माने तो सरकार की तरफ से सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। सिर्फ तारीख का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Related News
1 of 1,161

PM Kisan 20th Installment Date: किस्त के लिए जरूरी है ये नियम

किस्त का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी (eKYC) का काम करवा लिया है, लेकिन अगर आपने किसी कारणवश यह काम नहीं करवाया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।

ई-केवाईसी के साथ-साथ किसानों को भूमि सत्यापन का काम भी करवाना अनिवार्य है। लेकिन अगर आपने यह काम नहीं करवाया है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

यदि आपने अभी तक eKYC नहीं करवाई है, तो pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी CSC सेंटर में जाकर इसे जल्द पूरा कर लें।

अगर आप चाहते हैं कि किसान सम्मान निधि की अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो आपको कुछ ज़रूरी बातें तुरंत अपडेट करनी होंगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...