पोखरण में हुआ पिनाका रॉकेट का तीसरा सफल परीक्षण

0 17

न्यूज डेस्क — भारत ने मंगलवार को राजस्थान के पोखरण में पिनाका रॉकेट का तीसरा सफल परीक्षण किया है। इससे पहले 11 मार्च को भी दो सफल परीक्षण किया गया।

Related News
1 of 1,155

दोनों रॉकेट 90 किमी की रेंज में अपने टारगेट को हिट करने की क्षमता रखते हैं। बालासोर में पिनाका रॉकेट के इस उन्नत संस्करण का परीक्षण किया गया है।

इससे पहले जनवरी में भारत ने ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से गाइडेड रॉकेट ‘पिनाका’ का दूसरा सफल प्रक्षेपण किया था। इस रॉकेट की रेंज 70 किलोमीटर है। डीआरडीओ ने परिमार्जित संस्करण का पहला परीक्षण बीते 12 जनवरी को किया था।पिनाका को आयुध अनुसंधान एवं विकास स्थापना (एआरडीई), शोध केंद्र इमारत (आरसीआई) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने संयुक्त तौर पर विकसित किया है।

Comments
Loading...