PSL छोड़ IPL खेलने पहुंचे खिलाड़ियों पर भड़के PCB अध्यक्ष नकवी ने दी धमकी

129

Mohsin Naqvi legal action: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही, दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की वजह से पाकिस्तान में हलचल मच गई है। असल में, कई क्रिकेटर जिन्हें PSL छोड़कर IPL में जाने का फैसला किया है। इसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी बुरी तरह बौखला गए हैं। उन्होंने आईपीएल में जानें वाले खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है।

रविवार को पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने उन इंटरनेशनल खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की धमकी दी, जो आने वाले पाकिस्तान सुपर लीग सीजन के शुरू होने से ठीक पहले अपनी भागीदारी वापस ले रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिन्होंने आईपीएल में शामिल होने के लिए अंतिम समय में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से हटने का फैसला किया।

कई खिलाड़ी PSL से हटे

दरअसल श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका समेत कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। दासुन शनाका पहले लाहौर कलंदर्स की टीम के लिए खेलने वाले थे, लेकिन अब वो आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। राजस्थान ने घायल सैम करन की जगह शनाका को साइन किया है। जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ अपना IPL कॉन्ट्रैक्ट पक्का करने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए थे। इसके अलावा गुडाकेश मोती, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, ओटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन जैसे नाम भी शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज़्यादातर खिलाड़ियों ने नाम वापस लेने के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। इसी को लेकर मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को धमकी दी है।

नकवी ने खिलाड़ियों को दी धमकी

मोहसिन नकवी ने कहा, “हम नियमों के अनुसार इन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें कॉर्बिन बॉश शामिल थे, जिन्हें एक साल के लिए PSL से बैन कर दिया गया था और इस बार भी वही नतीजा होगा।” पिछले सीज़न में, बॉश पेशावर ज़ल्मी के लिए एक बेहतरीन विकल्प थे, लेकिन उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए आखिरी मिनट में पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया।

Related News
1 of 370

PCB अध्यक्ष नकवी ने आगे कहा, ” आईपीएल के साथ टकराव कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो बेहतरीन खिलाड़ी यहां भी आ रहे हैं। हम पाकिस्तान सुपर लीग को टालने का जोखिम नहीं उठा सकते थे, क्योंकि हमारे पास पूरे साल में कोई और खाली समय नहीं है।”

बिना दर्शकों के खेले जाएंगे PSL 2026 के मुकाबले

बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) 26 मार्च से शुरू होने वाली है। हालांकि इस सीज़न के मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। नकवी ने रविवार को घोषणा की कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण पाकिस्तान सुपर लीग का पहला चरण दर्शकों के बिना होगा। साथ ही ईंधन संकट की वजह से यह टूर्नामेंट अब मूल रूप से तय किए गए छह स्थानों के बजाय केवल दो स्थानों लाहौर और कराची में ही आयोजित किया जाएगा। दरअसल इस साल मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। जबकि कई पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेटर भी इस लीग में खेलते हुए नज़र आएंगे। यह लगातार दूसरे साल जब दोनों लीग एक ही समय पर हो रही हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...