हो गया खेला…पाकिस्तान में अचानक आई भीषण बाढ़…इमरजेंसी घोषित

376

Pakistan Flood: पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में झेलम नदी (Jhelum River) का अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे घबराए पाकिस्तान प्रशासन ने मुजफ्फराबाद में आपातकाल (emergency) तक घोषित कर दिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारत पर नदी में जानबूझकर पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया है कि भारत ने बिना सूचना दिए पाकिस्तान में पानी छोड़ा दिया है।

Pakistan Flood: भारत पर पाक मीडिया ने लगा रही आरोप

दरअसल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान (India-pakistan) के बीच तनातनी बढ़ गई है। इसके चलते दोनों देशों ने एक-दूसरे पर कई प्रतिबंध लगा दिए है। इनमें से एक भारत सरकार द्वारा सिंधु नदी संधि पर रोक लगा दी गई है। अब पाक मीडिया (Pakistani media) में दावा किया गया है कि भारत ने जानबुझकर झेलम नदी (Flood) में पानी छोड़ दिया। जिससे नदी का जलस्तर बढ गया।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी छोड़े जाने की वजह से मुजफ्फराबाद के पास जलस्तर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके जवाब में स्थानीय प्रशासन ने हट्टियन बाला में जल आपातकाल लगा दिया है। मस्जिदों में घोषणाएं करके स्थानीय लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। लोगों से नदी के पास के इलाकों में जाने से बचने को कहा है।

Related News
1 of 26

Pakistan Flood: POK में घुसा पानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेलम नदी का पानी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले से होते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के चकोठी में घुस गया। यह तब हुआ जब भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। हालांकि, इस मुद्दे पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...