पाक क्रिकेटर शादाब खान पर महिला ने लगाए संगीन आरोप,शेयर किया स्क्रीनशॉट

0 66

न्यूज डेस्क — पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों का विवादों से पुराना नाता।पाक खिलाड़ी व बोर्ड अक्सर विवादों में रहते हैं और अब इस लिस्ट में एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम शामिल हो गया है। दरअसल पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर शादाब खान पर एक लड़की को धोखा देने और उसकी निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। शादाब खान पर दुबई की एक लड़की ने ये आरोप लगाए हैं और कुछ चैट्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शादाब खान

Related News
1 of 308

बता दें कि दुबई की अशरीना साफिया नामक एक महिला ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी शादाब खान पर और भी कई आरोप लगाए हैं। साफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें, एक वीडियो और एक लंबा बयान शेयर किया है। अशरीना ने लिखा है कि शादाब ने किस तरह उसको अप्रोच किया और अब वो उसके उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। अशरीना ने कहा है कि उसने धमकी दी है कि रिलेशनशिप की कोई भी बात सार्वजनिक की तो वो उसकी निजी तस्वीरें वायरल कर देगा।

गौरतबल है कि ये पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगा है। कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी टीम के ओपनर इमाम उल हक पर भी कई महिलाओं को चीट करने का आरोप लगा था।

Comments
Loading...