कोर्ट का आदेश- अब RO के पानी से ही होगा उज्जैन के महाकाल का जलाभिषेक

0 27

न्यूज़ डेस्क– सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग को नुकसान से बचाने के लिए मंदिर प्रबंधन की तरफ से दिए गए सुझावों पर मुहर लगाते हुए आदेश दिया है कि शिवलिंग पर RO का ही पानी चढ़े.

Related News
1 of 1,158

इसके साथ ही अदालत ने प्रति श्रद्धालु दूध और दूसरी पूजन सामग्री की सीमा सीमित करने का फैसला सुनाया है. बता दें कि इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रखते समय साफ किया था कि पूजा कैसे हो, ये तय करना कोर्ट का काम नहीं है. बल्कि अदालत ने सिर्फ शिवलिंग को नुकसान से बचाने पर सुनवाई की.

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन के तरफ से सुझाए गए कुछ उपायों पर सहमति जताई थी. इसके बाद से शिवलिंग पर RO पानी चढ़ाया जा रहा है. प्रति श्रद्धालु दूध और दूसरी पूजन सामग्री की सीमा भी तय की गई है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में साफ़ किया था कि सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा. इसके बाद ही वो कोई आदेश पारित किया जाएगा.

Comments
Loading...