मुंबई में भी दिख सकता है ‘ओखी’ का असर, हुआ एलर्ट जारी…

0 64

न्यूज़ डेस्क — केरल और तमिलनाडु में चक्रवात ‘ओखी’ ने जमकर उत्पात मचाया है, इसके कारण अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा मछुआरों का रेस्कूयू किया गया है। हालात अभी तो नियंत्रण में हैं लेकिन आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के कुछ क्षेत्रों में ताजा भारी बारिश हुई है और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है . 

Related News
1 of 1,154

इस स्थिति के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव बनने की काफी संभावना है। वैसे मौसम विभाग ने कहा था कि चक्रवात का रूख गुजरात की ओर हो गया है और ये 6 दिसंबर को सुस्त पड़ जाएगा। चक्रवात में कई लोग घायल हुए हैं और करोड़ों रुपये की संपत्ति और फसलों को नुकसान पहुंचा है। चक्रवात का असर गुजरात और मुंबई में ओखी चक्रवात का असर गुजरात और मुंबई के दूसरे तटीय इलाकों में दिख सकता है। इसलिए इन जगहों पर 4 और 5 दिसंबर को तेज बारिश और हवा चलने का अनुमान है इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई मौसम विभाग ने समुद्र से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। चक्रवात के बाद मुंबई के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और मुंबई और आस-पास के इलाकों में सर्दी का असर देखने को मिलेगा। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कन्याकुमारी में प्रभावित इलाकों का दौरा किया और केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फांसो कन्नाथनम ने तिरुअनंतपुरम के तटीय इलाकों में दौरा किया तथा राहत बचाव कार्यों का जायजा लिया। वायु सेना, नौसेना तथा तटरक्षक बल लगातार राहत अभियान में जुटे हैं।

 

Comments
Loading...