राजनाथ को हराने के लिए मैदान में उतरीं पूनम सिन्हा, रोड शो में दिखा दम

0 10

लखनऊ–लखनऊ से ज्यादातर पार्टियां हाई प्रोफाइल कैंडिडेट उतार रही हैं। भाजपा से राजनाथ सिंह को टक्कर देने के लिए सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने लखनऊ से अपना नामांकन भर दिया है। 

Related News
1 of 653

भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा हाल ही में सपा से जुड़ीं हैं।उन्होंने सुबह ही अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा के अभिषेक मिश्रा, रविदास मल्होत्रा आदि नेता मौजूद थे। पूनम पहले रोड शो करके पर्चा भरने वाली थीं, फिर कार्यक्रम में बदलाव के चलते साधारण तरीके से नामांकन दर्ज किया। पूनम अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं।  

गौरतलब है कि पूनम के नामांकन के बाद, यह स्पष्ट है कि शत्रुघ्न अपनी पत्नी के लिए प्रचार करेंगे और भाजपा प्रत्याशी पूनम के खिलाफ अपनी साख को दांव पर लगाकर उनके लिए वोट मांगेंगे। हालांकि कांग्रेस सदस्य होने के नाते, उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ खड़ी अपनी पत्नी के लिए वोट मांगनी नहीं चाहिए।

Comments
Loading...