अपर मुख्य सचिव गृह की अनूठी पहल पर एनओसी आवेदकों की शंकाओं का हुआ समाधान

0 25

लखनऊ–अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी आज अग्निशमन सेवा के द्वारा निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से एनओसी के रिजेक्ट आवेदन के आवेदकों से उनकी शंकाओँ एवं सवालों को सुना तथा समाधान भी किया।

Related News
1 of 479

अपर मुख्य सचिव गृह की अनूठी पहल पर एनओसी के रिजेक्ट आवेदन के आवेदकों की एक बैठक एनओसी से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ लोकभवन स्थित कमाण्ड सेंटर में आयोजित की गयी। जिसमें अपर मुख्य सचिव गृह ने एनओसी के रिजेक्ट आवेदन के आवेदकों की शंकाओं का समाधान एनओसी से सम्बन्धित अधिकारियों से करवाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनओसी के रिजेक्ट आवेदन के आवेदकों से आवश्यक कागजात पूरे कराते हुए पारदर्शी ढंग से एनओसी देने की कार्यवाही पूर्ण की जाय।

उन्होंने कहा कि निवेश मित्र, सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तथा समयबद्ध तरीके से एनओसी दी जा रही है। अवस्थी ने एनओसी के रिजेक्ट आवेदन के आवेदकों से कहा कि एनओसी के लिए आवेदन करने से पूर्व एनओसी से सम्बन्धित आवश्यक कागजात जरूर पूरे कर लिये जाय, जिससे एनओसी मिलने मे समस्या न हो। उन्होंने कहा कि एनओसी से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्याओं की जानकारी एनओसी से सम्बन्धित अधिकारियों से की जा सकती है।

Comments
Loading...