निर्भया केस के दोषी विनय शर्मा की नयी चाल, जेल की दीवार पर पटका सिर

0 93

न्यूज डेस्क– निर्भया के दोषी विनय शर्मा ने अचानक अपना सिर दीवार पर मारकर खुद को घायल कर लिया है। जेल अथॉरिटीज ने कहा कि निर्भया के दोषियों पर वॉर्डन इन-चार्ज की पैनी नजर है, जिसके बावजूद विनय ने खुद को चोट पहुंचा ली है।

निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषियों के पास फांसी टालने का विकल्प खत्म होने लगा तो अब वो नए तिकड़म में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि चारों दोषियों में एक विनय शर्मा ने सोमवार को जेल की दीवार पर माथा पटककर खुद को घायल कर लिया। वह तिहाड़ जेल के बैरक नंबर तीन में रह रहा है। जेल अथॉरिटीज ने कहा कि निर्भया के दोषियों पर वॉर्डन इन-चार्ज की कड़ी नजर रहती है, फिर भी विनय खुद को चोट पहुंचाने में सफल हो गया। हालांकि, वॉर्डन ने उसे रोका, लेकिन तब तक वह घायल हो चुका था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Related News
1 of 101

विनय ने जेल के ग्रिल्स में अपना हाथ फंसाकर फ्रैक्चर करने की भी कोशिश की। उसके वकील एपी सिंह ने कहा कि यह घटना 16 फरवरी को हुई थी और विनय की मां ने उन्हें अगले दिन इसकी जानकारी दी थी। 17 फरवरी को विनय ने अपनी मां को पहचानने से भी इनकार कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि फांसी की सजा पाए दोषी कई बार इसलिए हिंसक व्यवहार करते हैं ताकि उन्हें चोट पहुंचे और वह फांसी को कुछ और वक्त तक टालने में कामयाब रहें। जेल अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई दोषी घायल हो जाता है या उसका वजन कम हो जाता है तो स्वस्थ होने तक उसकी फांसी टाली जा सकती है।

Comments
Loading...