संख्या गिनने के लिए अगली बार विपक्षी नेताओं को विमान में बांधकर ले जाएं: वीके सिंह

0 22

न्यूज डेस्क — बालाकोट में मारे गए आतंकियों की संख्या बताने के लिए विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने के साथ उस पर हमलावर है। विपक्ष के सवालों का सरकार भी जवाब दे रही है। इसी को लेकर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बुधवार को एक अजीबो-गरीब बयान देकर विवाद को जन्म दे दिया है।

Related News
1 of 1,155

वीके सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘अगली बार जब भारत कुछ करे तो मुझे लगता है कि विपक्षी जो ये प्रश्न उठाते हैं, उनको हवाई जहाज के नीचे बांधकर ले जाएं, जब बम चले तो वहां से देख लें टार्गेट, उसके बाद उनको वहीं पर उतार दें, उसके बाद वे संख्या गिन लें और वापस आ जाएं।

वीके सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘रात में 3.30 बजे बहुत मच्छर थे, मैंने मच्छर मारने की दवा छिड़का। अब मच्छर कितने मरे, ये गिनने बैठूं या फिर आराम से सो जाऊं’?

Comments
Loading...