Neha kakkar ने भाई टोनी को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश

0 315

धीमे-धीमे’, ‘कोका कोला तू’ जैसे गानों के लिए मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ गुरुवार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनकी छोटी बहन व बॉलीवुड की स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने सोशल मीडिया के सहारे उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Neha Kakkar SLAPS a man here is why

ये भी पढ़ें..रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार का निधन

नेहा (Neha Kakkar) ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई संग अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सबसे विनम्र, सबसे खूबसूरत इंसान, सबसे प्रतिभाशाली, सर्वश्रेष्ठ गाइड, वह शख्स जिसके दिल में किसी के प्रति कोई नफरत नहीं है, सिर्फ प्यार है, करोड़ों में एक मेरा सबसे अच्छा भाई! मेरी जान तुम जैसा कोई नहीं। मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं। हैशटैगबर्थडेबॉय।”

Related News
1 of 307

https://www.instagram.com/p/B-vu-fJDC7s/?utm_source=ig_embed

भाई-बहन की यह प्यारी सी तस्वीर और नेहा के पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।टोनी व नेहा के प्रशंसको द्वारा भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई है। किसी एक यूजर ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे टोनी भईया, ईश्वर आप पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

किसी और ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रॉकस्टार।”नेहा द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट को अब तक 252,827 लाइक मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें..मेरठ में कोरोना वारियर्स का हुआ अद्भुत स्वागत

Comments
Loading...