नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दर्ज हुआ देशद्रोह का मुकदमा

0 12

न्यूज डेस्क — पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्‍तान सेना प्रमुख से गले मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसके चलते सिद्धू के खिलाफ मुजफ्फरपुर में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। सिद्धू पर देशद्रोह की धाराएं 124A, 153B, 504 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.  यह मुकदमा मुजफ्फरपुर के सीजेएम की अदालत में दर्ज किया गया है.  

Related News
1 of 1,163

इस मामले की 24 अगस्त को कोर्ट द्वारा सुनवाई की जाएगी। दरअसल याचिकाकर्ता अधिवक्‍ता सुधीर ओझा का कहना है कि सिद्धू ने पाकिस्‍तान सेना प्रमुख के गले लगकर सेना का अपमान किया है।

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद पर इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देश के सैन्य प्रमुख को गले लगाने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सिद्धू ने इसका बचाव करते हुए कहा था कि अगर कोई कहे कि हमारी संस्कृति एक है और ऐतिहासिक गुरूद्वारा करतारपुर साहिब का रास्ता खोलने की बात करे तो उन्हें क्या करना चाहिए था?

यही नहीं इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पहली पंक्ति में पीओके प्रमुख के बगल में बैठने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया था, ‘‘अगर आपको कहीं सम्मान स्वरूप अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाता है तो आप वहीं बैठते हो जहां आपको कहा जाता है। मैं कहीं ओर बैठ सकता था लेकिन उन्होंने मुझे वहां बैठने के लिए कहा।’’ 

Comments
Loading...