Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के लिए मुस्लिम शख्स ने मक्का-मदीना में मांगी दुआ, अब मिल रही धमकियां

154

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज इन दिनों अपनी खराब सेहत के कारण चर्चा में हैं। वे कई दिनों से रात्रि भ्रमण पर भी नहीं निकले हैं। हालांकि, लोगों की उनमें इतनी आस्था है कि वे अभी भी महाराज के दर्शन के लिए सड़कों पर कतारों में खड़े हैं। प्रेमानंद के अनुयायी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच यूपी के प्रयागराज से गंगा-जमुनी तहजीब का एक अनूठा और मार्मिक मिसाल सामने आई है। यहां के सूफियान इलाहाबादी नामक एक युवक ने पूरे भाव से मांगी मदीना में हिंदू संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। ताकि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पहले की तरह धर्मोपदेश कर सकें। अब उसे धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह अपने संकल्प पर अडिग है।

मुस्लिम शख्स ने पेश की मिसाल

दरअसल Premanand Maharaj लंबे समय से बीमार चल रहे। उनकी दोनों किडनी खराब हो गई हैं। हाल ही में, स्वास्थ्य समस्याओं के कारण, संत ने अपनी पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी थी, जिसके बाद उनके अनुयायी और भक्त उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और समर्थन जुटा रहे हैं। वायरल हो रहे विभिन्न वीडियो के बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह वीडियो है प्रयागराज के प्रतापपुर निवासी सूफियान इलाहाबादी मूल रूप से सऊदी अरब के मदीना में रहते हैं और एक कंपनी में काम करते हैं। वे प्रेमानंद महाराज के विचारों से बहुत प्रभावित हैं और अक्सर उनके प्रवचन सुनते हैं। जब उन्हें इंटरनेट के जरिए प्रेमानंद की बीमारी के बारे में पता चला, तो उन्होंने मदीना में प्रार्थना की। उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर प्रेमानंद की तस्वीर लगाकर प्रार्थना की।

प्रेमानंद एक बहुत अच्छे इंसान

सुफियान ने कहा, “प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) भारत के एक बहुत अच्छे इंसान हैं। अल्लाह उन्हें अच्छी सेहत प्रदान करे। हम प्रयागराज से हैं, एक ऐसा शहर जहां गंगा-यमुना की संस्कृति बहती है। लोगों की पहचान उनके चंदन और टोपी से नहीं होनी चाहिए। कौन हिंदू है और कौन मुसलमान, उन्हें बस अच्छे इंसान होना चाहिए।” वहीं जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया, तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, लेकिन सुफियान ने वीडियो डिलीट नहीं किया।

Related News
1 of 84

उन्होंने कहा, “मैं महाराज जी के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। मैं प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता रहता हूं। वह एक सच्चे इंसान हैं, हमेशा अच्छाई की बात करते हैं। उनमें कोई दिखावा नहीं है; सभी को उनके जैसा बनना चाहिए।”

सुफियान ने कहा, “मैंने देखा कि उनकी तबियत ठीक नहीं है, इसलिए मैं हरम शरीफ गया।” मैंने सोचा, चूंकि मैं अच्छी जगह पर हूँ, तो उनके लिए दुआ कर सकती हूं। मैंने रोज़ा रसूल पर प्रेमानंद महाराज के लिए भी दुआ की। उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

लंबे समय से बीमार चल रहे वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के लिए मदीना में प्रार्थना की गई ताकि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पहले की तरह धर्मोपदेश कर सकें। प्रयागराज के एक मुस्लिम युवक ने पूरी श्रद्धा से प्रार्थना की। अब उसे धमकियाँ मिल रही हैं, लेकिन वह अपने संकल्प पर अडिग है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...