मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का हुआ निधन, मेदांता में ली आखिरी सांस

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज यानि शनिवार को उनका निधन हो गया।

0 147

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज यानि शनिवार को उनका निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। बता दें कि इससे पहले वो लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थी। वहीं जब उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल लाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस बीमारी की वजह से हुआ निधन:

वहीं काफी दिनों से साधना गुप्ता मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें ब्लड प्रेशर के साथ शुगर की भी परेशानी थी। जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और कई दिनों से वेंटिलेटर पर थी। मुलायम सिंह यादव भी लगातार उनका हालचाल ले रहे थे। मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह भी पत्नी का हाल जानने लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई थी। इसके कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी साधना:

Related News
1 of 1,447

बता दें कि साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी। वहीं साल 1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी। साधना गुप्ता की भी पहले शादी हो चुकी थी। इसके बाद साधना गुप्ता और मुलायम सिंह ने शादी कर ली थी, साधना गुप्ता मुलायम सिंह से 20 साल छोटीं थीं। वहीं साधना गुप्ता औरैया के विधूना की रहने वाली थीं।

 

 

ढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...