बुआ – बबुआ के साथ से खुश मुलायम ने कहा-‘अब दिल्ली दूर नहीं !’

0 36

लखनऊ– यूपी के उपचुनाव में जिस तरह से बसपा और सपा ने एक होकर बीजेपी के गढ़ में जीत दर्ज की है, उससे दोनों ही खेमे में काफी खुशी का माहौल है और दोनों ही दलों को लगता है कि अब ये साथ साल 2019 में भी चमत्कार कर सकता है। 

Related News
1 of 654

अपने बेटे अखिलेश से नाराज चल रहे मुलायम ने इस बार अपने पुत्र की कोशिश को सराहते हुए कहा है कि जो पहल की गई है, उसे जारी रखा जाना चाहिए, दोनों दलों के एक होने से लोकसभा चुनाव में हमें दिल्ली तक पहुंचने से कोई नहीं रोक पाएगा। आपको बता दें कि मुलायम ने यह बात मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के पास जो नीतियां हैं, वे देश की किसी पार्टी के पास नहीं हैं, उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में सपा का सहयोग करने के लिए बसपा को धन्यवाद भी दिया और कहा कि इस वक्त देश महंगाई और भ्रष्टाचार दोनों से जूझ रहा है।

 

Comments
Loading...