नेपाल में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 1500 से ज्यादा भारतीय

0 12

नई दिल्ली-– कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे 1500 से अधिक भारी बारिश के कारण नेपाल में फंस गए हैं। नेपाल में भारतीय दूतावास के आंकड़ों के अनुसार, 525 तीर्थयात्री सिमीकोट में, हिल्सा में 550 और तिब्बत की तरफ 500 लोग फंसे हुए हैं।

भारतीय दूतावास लगातार नेपालगंज, सिमीकोट और हिल्सा में स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मंगलवार सुबह यहां मौसम काफी खराब हो गया है और उड़ानों की संभावना बेहद कम है। नेपाल में भारतीय दूतावास ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए अलग-अलग भाषाओं में हॉटलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 

मिशन ने सभी टूर ऑपरेटर्स को यात्रियों को जितना हो सके, तिब्बत की ही तरफ रोके रखने के लिए कहा है क्योंकि नेपाल की तरफ मेडिकल और नागरिक सुविधाएं अपर्याप्त हैं। भारतीय दूतावास ने कहा, ‘टूर ऑपरेटर्स को पहली प्राथमिकता हिल्सा में स्थिति साफ रखने के लिए कहा गया है, क्योंकि यहां बुनियादी ढांचा बेहद कमजोर है। मिशन नेपाल आर्मी चॉपर की सेवा के लिए जोर देने की कोशिश कर रहा है कि जो कि मुश्किल स्थिति में बेहतर ऑपरेशन की क्षमता रखता है।’वहीं कैलास मानसरोवर यात्रा में कर्नाटक के लगभग 290 यात्री भी फंस गए। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है। राज्य आपात अभियान केंद्र, राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) ने एक ट्वीट में कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा पर कर्नाटक के लगभग 290 तीर्थयात्री हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नेपाल के सिमीकोट में फंस गए हैं। 

इसके अलावा तीर्थयात्रियों और उनके परिवार के लिए अलग-अलग भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में हॉटलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। 

प्रणव गणेश (फर्स्ट सेक्रेटरी)- +977-9851107006 

ताशी खंपा +977-98511550077 

Related News
1 of 1,165

तरुण रहेदा +977 9851107021 

राजेश झा +977 9818832398 

योगानंद +977 9823672371 (कन्नड़) 

पिंडी नरेश +977 9808082292 (तेलुगू) 

आर मुरुगम +977 98085006 (तमिल) 

रंजीत +977 9808500644 (मलयालम) 

 

Comments
Loading...