मोदी दंगाबाज, बीजेपी धोखेबाजों की पार्टीःममता बनर्जी

0 16

न्यूज डेस्क — पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

Related News
1 of 653

उन्होंने कहा कि बीजेपी धोखेबाजों और दंगाबाजों की पार्टी है। मुझे पीएम मोदी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। टीएमसी ने लोकसभा चुनाव में 41 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्सपायरी बाबू करार दिया और उन्हें सीधी बहस की चुनौती दी। ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में कहा कि मैं मोदी नहीं हूं। मैं झूठ नहीं बोलती। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन को लेकर झूठे दावे किए हैं।उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में किसानों की आय तीन गुणा बढ़ी जबकि मोदी शासन के दौरान 12,000 किसानों ने आत्महत्या की।

Comments
Loading...