Mirzapur: मिर्जापुर में GYM की आड़ में चल रहा था ‘लव जिहाद’ का खेल, चार गिरफ्तार

6

Mirzapur Love Jihad: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जिम (GYM) की आड़ में लड़कियों को प्रेम जाल फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने जिम मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल में पुलिस ने जिले में चार जिम सील कर दिए हैं।

Mirzapur Love Jihad: GYM की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल

यह चौंकाने वाला मामला सदर तहसील कॉलोनी में चल रहे KGN जिम से जुड़ा है। दो युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिम मालिक और ट्रेनर ने दोस्ती के बहाने उन्हें प्रेम जाल में फंसाया। फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल किया और उसके नाम पर लोन भी लिया। इतना ही नहीं उन्हें जबरन बुर्का पहनाया गया, नमाज़ पढ़ने का दबाव डाला गया और एक दरगाह ले जाया गया जहां जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश के तहत उससे कलमा पढ़वाया गया।

जब उसने विरोध किया, तो उसे वीडियो लीक करने और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। वहीं जांच के बाद मिर्जापुर पुलिस ने जिम ट्रेनर मोहम्मद शेख अली आलम, फैसल खान, जहीर और सादाब को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related News
1 of 922

कई सालों से चल रहा था जिम

इस मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक केसरवानी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि KGN जिम पिछले 10-12 सालों से चल रहा था और इसकी तीन से चार शाखाएं थीं। उन्होंने कहा कि संगठन को लंबे समय से वहां कथित ‘लव जिहाद’ की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। पीड़ित परिवारों से संपर्क करने के बाद पूरा मामला सामने आया और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

जिस बिल्डिंग में GYM चल रहा था, उसके मालिक अजय कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने जगह इमरान खान को किराए पर दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें जिम के अंदर चल रही गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दुबे ने साफ किया कि अगर आरोप सच पाए जाते हैं, तो वह तुरंत आरोपी से जगह खाली करवा लेंगे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर जिम को सील कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...