अमीषा की फोटो पर मीका को री-ट्वीट करना पड़ा भारी भड़के फैंस !

0 21

मनोरंजन डेस्क– बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने रविवार को एक बिकनी फोटो शेयर की थी. जिसमे अमीषा काफी बोल्ड अंदाज में दिखी। अमीषा की बोल्डनेस से सिंगर मीका सिंह भी बोल्ड हो गए और खुद को फोटो पर कमेंट करने से नहीं रोक पाए। लेकिन उनके उस कमेंट पर मीका के फैंस ने जमकर उनकी क्लास लगा दी।

किसी फैन ने उनसे ये तक भी पूछ लिया कि राखी सावंत भूल गए क्या?  वैसे इस तस्वीर पर फैंस ने अमीषा को भी ट्रोल किया लेकिन मीका के ट्वीट के बाद फैंस ने सिंगर की जमकर क्लास लगा दी। दरअसल अमीषा ने स्वीमिंग पूल के किनारे बिकिनी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी। इस पर मीका ने उनके ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कमेंट किया कि मैं भी आपको ज्वाइन करना चाहता हूं। बस इसी बात पर फैंस भड़क गए और सिंगर को ट्रोल कर दिया।

Related News
1 of 306

बता दे कि इससे पहले भी मीका सिंह ने राखी सावंत की पार्टी में अपने बिहेवियर की वजह से चर्चा में छाए थे। जानकारी के मुताबिक बर्थडे पर विश करने आईं एक्ट्रेस राखी सावंत को मीका ने जबरदस्ती किस कर लिया था। जिसके बाद राखी ने मीका के खि‍लाफ उत्पीड़न का केस भी दर्ज करवाया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शि‍कायत वापस ले ली थी।

वहीं बात करें अमीषा की तो इन दिनों एक्ट्रेस ने फिल्मों से भले ही दूरी बना रखी हो लेकिन सोशल मीडिया खूब दिखाई देती हैं। अमीषा अपनी तस्वीरो की वजह से इससे पहले भी ट्रोल की जा चुकी है।

Comments
Loading...