MBA की छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप

0 30

हापुड़ — यूपी के हापुड़ जिले में एमबीए की छात्रा का बंधक बनाकर चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.घटना के बाद से छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है.फिलहाल पीडित छात्रा के पिता ने 4 लोगों पर अपहरण और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया है.

Related News
1 of 1,606

बता दें कि छात्रा जिले के रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही है. घटना उस समय घटी जब गुरुवार की शाम छात्रा मेरठ से घर के लिए निकली थी. वह अपने घर नहीं पहुंची. छात्रा के परिजनों ने संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत तलाशी शुरू कर दी. पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे जख्‍मी हालत में बुलंदशहर के स्‍याना से बरामद कर लिया. छात्रा को इलाज के लिए मेरठ भेज दिया गया.पुलिस ने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई. कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा को स्‍याना थाना क्षेत्र के चांदपुर से बरामद किया गया. परिजनों की ओर से करवाए गए एफआईआर पर आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Loading...