मायावती के जन्मदिन पर ‘ब्लू बुक’ का विमोचन, चर्चा का विषय बना 64 किलो का केक

0 27

लखनऊ– बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का 64वां जन्मदिन 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। एक बार फिर बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

लखनऊ में भी आज उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने 64 किलोग्राम का केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान 64 किलोग्राम का रंग-बिरंगा केक लोगों के बीच चर्चा का विषय भी रहा। अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मायावती ने कांशीराम को याद किया। मायावती ने कहा कि कार्यकर्ता आज मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।

Related News
1 of 1,447

मायावती ने बसपा प्रदेश मुख्यालय पर अपने 64 वें जन्मदिन पर पार्टी की ‘ब्लू बुक’ मेरे संघर्षमय जीवन व बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा के 15 वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इसका अंग्रेजी संस्करण भी जारी किया। इसी तरह जिला स्तर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Comments
Loading...