मथुराः स्कूल की छत का प्लास्ट गिरा, छह बच्चे घायल

0 30

मथुरा–यूपी के मथुरा जनपद में थाना वृन्दावन क्षेत्र के गांव बाटी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छत से प्लास्ट गिरने से छह बच्चे समेत प्रधानाध्यापिका घायल हो गईं। विद्यालय के सहायक अध्यापक ने जिले के शिक्षाधिकारियों को सूचित किया है कि विद्यालय की इमारत लंबे समय से जर्जर हो गई है, लेकिन उसके बाद भी उसकी मरम्मत अथवा किसी अन्य भवन में स्थानांतरण नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते मंगलवार को जब छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे तभी बच्चों के ऊपर कमरों और बरामदे की छत से मलबा आकर गिर पड़ा।

Related News
1 of 7

उन्होंने बताया कि इससे प्रधानाध्यापिका आभा गौतम एवं छह बच्चे चोटिल हो गए। दूसरी ओर, बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में उनका चार्ज देख रहे सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी जेपी सुमन ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते बुधवार को विद्यालय की इमारत की स्थिति का हाल देख नहीं पाए हैं, किंतु वसंत पंचमी के अवकाश के पश्चात शुक्रवार को हर स्थिति में निरीक्षण कर अपेक्षित एवं आवश्यक कार्यवाही करवाने का अनुरोध करेंगे।

Comments
Loading...