Mathura: गौरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर मथुरा में बवाल, समर्थकों ने हत्या का लगाया आरोप, हाईवे जाम…
Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जाने-माने गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ (farsa wale baba) की शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाबा की मौत की खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए। हजारों लोग मथुरा के छाता कस्बे में सड़कों पर उतर आए और दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-19) को जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। बाबा की मौत से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। आरोप है कि गौ तस्करों ने ‘फरसा वाले बाबा’ को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम
मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा के ब्रज क्षेत्र में गौरक्षक चंद्रशेखर जिन्हें “फरसा वाले बाबा” के नाम से जाना जाता है की कथित गोतस्करों ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटवन पुलिस चौकी के पास, नविपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि बाबा अपनी बाइक से एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसमें कथित तौर पर तस्करी की जा रही गायें भरी थीं।
कोसीकलां थाना क्षेत्र के नविपुर गांव के पास जब बाबा की गाड़ी ट्रक के करीब पहुंची, तो आरोप है कि तस्करों ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोग और गौ रक्षक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छाता नेशनल हाईवे (NH-19)पर जमा हो गए, जिसके चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने प्रयास किया। साथ ही गौरक्षक बाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। लेकिन देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
क्या कहना है पुलिस का
इस मामले में मथुरा पुलिस का कहना है कि, ‘फरसा वाले बाबा’ आधी रात के करीब गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। सुबह लगभग 4:00 बजे, उन्होंने जिस गाड़ी को रोका था, उस पर नागालैंड का रजिस्ट्रेशन नंबर था। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दिखाई देना) बहुत कम थी, तभी अचानक राजस्थान रजिस्ट्रेशन वाला एक ट्रक आया और फरसा वाले बाबा को कुचल दिया। यह घटना हत्या नहीं, बल्कि एक दुर्घटना है। ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है; उसे भी चोटें आई हैं। SSP श्लोक कुमार ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)