मनबढ़ मनचलों का शिकार बनी महिला दरोगा, हुआ ये अंजाम

0 997

लोगो को भले ही कोरोना का खौफ चाहे हो पर कानून का खौफ नही दिखता पड़ रहा। वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ (Molestation) का मामला सामने आया है। ड्यूटी से लौट रही महिला दारोगा को बाइक सवार तीन युवकों ने अपना निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें..UP: ईद की नमाज़ पढ़ने को लेकर दो पक्षों में पथराव

Related News
1 of 1,639

इस घटना के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, छेड़छाड़ (Molestation) करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि, दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। वहीं महिला दारोगा ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

वर्दी में थी महिला दरोगा

हैरान करने वाली बात यह है कि महिला दारोगा के वर्दी में होने के बाद भी मनचलों ने घटना को अंजाम दिया। उन्हें न कानून का खौफ है और न ही प्रशासन का डर। महिला दारोगा से छेड़छाड़ (Molestation) करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम आफताब बताया जा रहा है। वहीं महिला दारोगा ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें..जमीन विवाद में लहराए असलहे, Video वायरल

ये भी पढ़ें..आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, ये थी वजह

Comments
Loading...