Mathura Yamuna Boat Accident: मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
Mathura Yamuna Boat Accident: यूपी के मथुरा शुक्रवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई। वहीं यमुना नदी में डूबने से अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे है। उधर जानकारी होते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे पर CM योगी ने दुख जताया है।
Mathura Yamuna Boat Accident: पंजाब से वृंदावन आए थे श्रद्धालु
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वृंदावन में यमुना नदी में टूरिस्टों को ले जा रही एक नाव पीपा पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 25 से 30 यात्री सवार थे। सूनचा मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि ये टूरिस्ट पंजाब के थे और वृंदावन घूमने आए थे।
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि छह शव बरामद किए गए हैं और लापता लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं। बताया जा रहा है कि नाव पर दो दर्जन से ज़्यादा टूरिस्ट सवार थे। स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (SDRF) और नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF) की टीमें और करीब 50 लोकल गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मथुरा जिले में नाव पलटने की दुर्घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू और राहत ऑपरेशन करने और घायलों का सही इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। वह भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें, दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा नुकसान सहने की ताकत दें और घायलों को जल्द ठीक करें।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)