दिल्ली के जिस अस्पताल में भर्ती हैं अरूण जेटली, उसी में अचानक लगी भीषण आग

0 21

नई दिल्ली– राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की इमारत में आग लग गई है। आग इमर्जेंसी के पास पहली और दूसरी मंजिल पर फैली है। 

Related News
1 of 1,161

आग की सूचना मिलते ही दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इमारत से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। दमकल की 22 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही हैं। आग में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही हैं। जानमाल के नुकसान की अभी जानकारी नहीं है।

आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। हर तरफ धुआं फैल जाने के वजह से लोगों को बाहर निकालने में दिक्कत हो रही है।

Comments
Loading...