लव जिहाद के नाम पर दरिंदगी करने वाला शख्स हुआ अरेस्ट ,दो वीडियो और आए सामने

0 25

न्यूज डेस्क– राजसमंद में व्यक्ति की दर्दनाक तरीके से हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शंभुलाल अरेस्ट हो गया है। आरोपी के दो और वीडियो शेयर हुए है,एक वीडियो में वो मंदिर में हत्या की ज़िम्मेदारी ले रहा हैं।दूसरे में ‘इस्लामिक जिहाद’ के ख़िलाफ़ भाषण दे रहा हैं।

 

Related News
1 of 1,155

बता दे राजस्थान के राजसमंद का एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।जहां लव जेहाद के नाम पर पहले तो एक शख्स की बेरहमी से पीटते हुए हत्या की और फिर हत्या के इस वीडियो को खुद ही वायरल कर दिया।

लव जिहाद के नाम पर दरिंदगी, बेरहमी से हत्या कर शव को जलाया

वीडियो में ये व्यक्ति हत्या करने के बाद शव को आग लगाता हुआ भी दिख रहा है। वहीं पुलिस ने मौके से अधजला शव बरामद किया है। राजनगर थाना इलाके के देव हैरीटेज रोड पर एक अधजला शव मिला तो पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त मोहम्मद भुट्टा शेख के रूप में हुई। हत्या के वक्त हत्यारा लव जेहाद का जिक्र करते हुए चेतावनी दे रहा था कि लव जेहाद करने वालों का अंजाम यही होगा। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वायरल वीडियो में आरोपी शंभूलाल को स्कूटी पर बैठाकर अपने खेत पर ले जाने के बाद वहां गेंती से ताबड़तोड़ वार करते हुए दिख रहा है। यह वीडियो आरोपी ने खुद बनवाया है। इसमें शंभूलाल सड़क खोदने वाली गेंती से हमला कर रहा है। इसके बाद गंडासे से भी वार करता है। गैंती सेे सिर और पेट पर कई वार किए गए। इससे आंतें भी बाहर निकल आईं।

Comments
Loading...