मामूली विवाद में पत्नी ने दांत से काटी दी पति की जीभ, जानें पूरा मामला

0 247

राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को मामूली झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति की दांत से जीभ काट ली। जुबान कटकर गिर गई। घायल पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..लखनऊः स्कूटी के बाद अब चलती कार में खुल्लम-खुल्ला रोमांस करता नजर आया कपल

प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि गिरफ्तार सलमा के मुताबिक वह राधाग्राम कॉलोनी में रह रही है। तीन साल पहले उसका विवाद तकिया निवासी मुन्ना के साथ हुआ था। पिछले एक साल से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है और विवाद के बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। जबकि दोनों बच्चे मुन्ना के साथ रह रहे हैं। 26 जनवरी पर सलमा अपने बच्चों से मिलने पहुंची, जहां दोनों को एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया।

Related News
1 of 1,264

सलमा ने मौका पाकर मुन्ना की जीभ दांत से काट ली। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि जीभ नीचे पड़ी हुई है और मुन्ना तड़प रहा है। घायल मुन्ना को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...