छठ पर्व पर आज दोपहर से बदला रहेगा लखनऊ का यातायात

0 29

लखनऊ–छठ पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दो नवंबर को दोपहर एक बजे से तीन नवंबर को भोर में तीन बजे से सुबह दस बजे तक कई रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

एएसपी ट्रैफिक के अनुसार लक्ष्मण मेला मैदान और झूलेलाल पार्क के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मार्ग परिवर्तन के दौरान आपात स्थिति में 0522-2483800, 9454405155, 7311190195, 1073 पर संपर्क किया जा सकता है।

इधर से जाएंः

-सहारागंज, सिंकदरबाग, वाईएमसीए चौराहा या क्लार्क अवध तिराहा।

-बालू अड्डे से सिकंदरबाग, सहारागंज, चिरैयाझील या क्लार्क अवध तिराहा।

-क्लार्क अवध, सीडीआरआई तिराहा या डालीगंज पुल।

Related News
1 of 479

-आईटी चौराहे से सुभाष चौराहा।

इधर से न जाएंः

– चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान।

– बालू अड्डा चौराहा से बैकुंठधाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज से लक्ष्मण मेला मैदान।

– सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होते हुए आईटी चौराहा।

– नदवा बंधा मोड़ से झूलेलाल पार्क।

Comments
Loading...