लखनऊ में पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या से फैली सनसनी

लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर बुजुर्ग दंपति को उतारा मौत के घाट

0 70

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के चौपटिया में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति को मौत के घाट उतार दिया.डबल मर्डर की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई.वहीं सूचना कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. मरने वाले पति-पत्नी के नाम इलियास और बिल्कीस हैं.

Related News
1 of 1,264

माना जा रहा कि लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी. मृतक दंपति मूलरूप से कानपुर के निवासी थे और वे किराए के मकान में करीब 50 साल से राजधानी में रह रहे थे. मृतक दंपत्ति की बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहती है.उधर हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी, आईजी रेंज सहित कई थानों की फोर्स पहुंची. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अभी हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Comments
Loading...