सीएम योगी ने यूपी में ओलावृष्टि और तेज बारिश से नुकसान की मांगी रिपोर्ट

अजय कुमार लल्लू ने बारिश और आलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जाहिर की.

0 89

लखनऊ–राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री योगी ने ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।

Related News
1 of 1,109

गुरुवार को लखनऊ सहित कई जनपदों में हुई तेज बारिश और आलोवृष्टि से फसलों को काफी नुकसान की आशंका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को तत्काल शासन स्तर से राहत पहुंचाई जाए। संबंधित अधिकारी नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द शासन को रिपोर्ट भेजें।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बारिश और आलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जाहिर की है। लल्लू ने कहा कि किसानों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई और कड़ी मेहनत से तैयार फसलों के व्यापक नुकसान हुआ है। सरकार तत्काल नुकसान का आंकलन कराकर प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा प्रदान करे।

Comments
Loading...