लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर, 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कुचला, गर्लफ्रेंड भी थी साथ

135

Lucknow Car Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट-एंड-रन केस में पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई लोगों को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल है। यह घटना कानपुर रोड पर बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई।

Lucknow Car Accident: उन्नाव का रहने वाला है आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ड्राइवर की पहचान उन्नाव के बल्लूखेड़ा इलाके के सोहरामऊ के रहने वाले गौरव के तौर पर हुई है। वह 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। एक्सीडेंट कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर वाली स्विफ्ट कार से हुआ। शुरुआती जांच से पता चलता है कि एक्सीडेंट तब हुआ जब आरोपी एक फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। कार में उसकी महिला मित्र भी थी। दोनों नाबालिग हैं। एक्सीडेंट के बाद छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को कहीं और छोड़कर मौके से भाग गया। दोनों अवध कॉलेज में पढ़ते हैं।

हादसे में एक बच्चे की गई जान

Related News
1 of 1,152

मिली जानकारी के मुताबिक बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कर पहले एक ऑटो-रिक्शा से जा टकराई और फिर सड़क के किनारे चल रहे लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35), मीना देवी (60), और दीक्षांत पटेल (6) गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बच्चे दीक्षित पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...