LSG vs DC: दिल्ली के धुरंधरों के आगे लखनऊ के नवाबों होगी परीक्षा, जानें इकाना की पिच रिपोर्ट

160

LSG vs DC Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के रोमांचक सफर में मंगलवार को 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल 10-10 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स जहां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। वहीं लखनऊ की बात करें तो टीम का सफर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और अंतिम चार में पहुंचने के लिए उसे हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

LSG vs DC: जबरदस्त फॉर्म में है दिल्ली

IPL के 18वें मैच में ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स इस समय शानदार फॉर्म में है और उसने अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं। टीम की ताकत उसका संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है, जिसमें कुलदीप यादव और मिशेल स्टार्क जैसे अनुभवी और विकेट लेने वाले गेंदबाज शामिल हैं। कुलदीप ने इस सीजन में अब तक सात मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जबकि स्टार्क के नाम सात मैचों में 10 विकेट हैं। इनके अलावा युवा स्पिनर विप्रज निगम ने भी इस सीजन में सात विकेट लिए हैं और वह बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। निगम के पास इकाना स्टेडियम में खेलने का अनुभव है, जो उन्हें और खतरनाक बना सकता है।

कप्तान पंत की फॉर्म चिंता का विषय

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उनके पास भी मैच विनर गेंदबाजों की कमी नहीं है। मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों ने इस सीजन में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, पिछले दो मैचों में पूरन का बल्ला न चलने से एलएसजी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और दोनों मैच हार गई। एक बार फिर पूरन और मार्करम पर टीम की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी। अब देखना ये होगा की इकाना मैदान पर लखनऊ के नवाब दिल्ली के धुरंधरों से कैसे पार पात हैं। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक छह मैच हुए हैं, जिसमें दोनों ने तीन-तीन मैच जीते हैं।

Ekana Pitch Report

लखनऊ का इकाना स्टेडियम इस सीजन भी वैसा ही नजर आ रहा है, जैसा इसकी पहचान रही है। इकाना में खूब रन बन रहे हैं लेकिन यहां गेंदबाजों के लिए भी मदद है। चार मैचों में सिर्फ एक बार यहां 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। यहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को मदद मिलती है, जो अच्छा खेलेगा उसका पलड़ा भारी रहेगा। यही वजह है कि प्रशंसकों को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यहां खेले गए 18 आईपीएल मैचों में से आठ बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 9 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, जिससे टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाती है।

Related News
1 of 366

LSG vs DC Weather Report: लखनऊ का कैसा रहेगा मौसम

मौसम की बात करें तो मंगलवार को लखनऊ में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। उस समय तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। जिससे खिलाड़ियों को गर्मी के कारण थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है।

LSG vs DC Probable XI

Lucknow Probable XI: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव/मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, आयुष बडोनी।

Delhi Probable XI: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा/दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, डोनोवन फरेरा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...