LPG Gas Cylinder Crisis: नहीं हो रही ऑनलाइन बुकिंग, एजेंसियों में लगीं लंबी कतारें…LPG संकट से देश में मचा हाहाकार !

129

LPG Gas Cylinder Crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध मिडिल ईस्ट में सबसे खतरनाक लड़ाइयों में से एक बन गया है। युद्ध का आज 11 दिन है। इस जंग का अगल सबसे ज्यादा भारत में पड़ रहा है। देश भर के कई राज्यों में अभी घरेलू गैस सप्लाई का संकट सामने आ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर मध्य प्रदेश,तेलंगाना और तमिलनाडू तक, LPG सप्लाई में रुकावटों ने आम लोगों और होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

हालांकि केंद्र सरकार ने इस स्थिति को देखते हुए, एसेंशियल कमोडिटीज़ एक्ट (ECA) के तहत एक ऑर्डर जारी किया है और घरेलू इस्तेमाल के लिए गैस की सप्लाई को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।

उधर दावा किया जा रहा है कि भारत ने दूसरे तरीकों से LPG और LNG की सप्लाई पक्की कर ली है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यह सप्लाई जल्द ही देश में आने की उम्मीद है। इस बीच, सरकार के तेल कंपनियों को कुकिंग गैस का उत्पदन अधिक से अधिक करने का निर्देश देने के बाद से भारतीय रिफाइनरियों ने घरेलू LPG प्रोडक्शन में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

LGP को लेकर देशभर में मचा हाहाकार

दरअसल ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से LPG कुकिंग गैस की भारी कमी आ गई है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया भर में एनर्जी का एक बड़ा सोर्स है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से इसका असर दिल्ली, मुंबई, तमिलनाडू और यूपी-बिहार समेत देश के कई शहरों पर पड़ना शुरू हो गया है। दिल्ली में गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, और मुंबई में भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।

अब, मुंबई में LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद, लोगों ने खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। मार्केट में इलेक्ट्रिक कुकर, माइक्रोवेव ओवन, OTG ओवन, टोस्टर, ग्रिल, इलेक्ट्रिक तवा, एयर फ्रायर, मल्टी-कुकर, इलेक्ट्रिक स्टीमर और हॉट प्लेट जैसे अप्लायंसेज की खरीद में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

नहीं हो रही गैस बुकिंग

राजधानी दिल्ली समेत NCR में कई जगहों पर LPG सिलेंडर न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग न तो गैस बुक कर पा रहे हैं और न ही उन्हें सिलेंडर मिल पा रहा है। सरकार ने गैस बुकिंग के लिए कई अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, लेकिन वे नंबर भी अब ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक नंबर है 7718955555। जब असलियत जानने के लिए इस नंबर पर कॉल किया गया तो कभी कॉल नहीं लगती, कभी नंबर बंद दिखाता है तो कभी नंबर इस्तेमाल में नहीं दिखाता।

Related News
1 of 1,162

कंज्यूमर अपनी गैस बुक करने के लिए इस नंबर पर ऑनलाइन डायल करते हैं, लेकिन उनकी गैस बुक नहीं हो रही है, जिसकी वजह से वे गैस एजेंसी का रुख कर रहे हैं। गैस बुक करने के लिए ज्यादातर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। यहीं हाल यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश और तमिलनाडू का है। हाल के दिनों में, LPG एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों के कई वीडियो सामने आए हैं। गैस की किल्लत के चलते बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ के रेस्टोरेंट और होटलों में यह संकट और भी ज़्यादा गहरागया है।

गैस सप्लाई को लेकर इंडियन ऑयल का दावा

उधर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का कहना है कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। कंपनी का कहना है कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि जिन लोगों ने बुकिंग की है, उनके घरों तक गैस पहुंचाई जाए। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि जिन लोगों ने 25 दिन बाद बुकिंग की है, उनके DAC नंबर मिल रहे हैं, और सप्लाई धीरे-धीरे ठीक हो रही है। उन्होंने लोगों से पैनिक होने के बजाय सब्र रखने की अपील की।

LPG Cylinder crisis: क्यों गहराया गैस संकट

बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष (US-Israel Iran War) ने फ्यूल सप्लाई पर असर डाला है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से सऊदी अरब जैसे देशों से भारत का 85-90 परसेंट LPG इंपोर्ट रुक गया है। इसलिए, सरकार ने घरेलू कुकिंग गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी है, जिससे होटलों और रेस्टोरेंट के लिए मार्केट-प्राइस वाली कमर्शियल गैस की कमी हो गई है। दरअसल भारत में हर साल लगभग 31.3 मिलियन टन LPG की खपत होती है। इसमें से 87 प्रतिशत घरेलू किचन में इस्तेमाल होता है, जबकि 13 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट जैसी कमर्शियल जगहों पर इस्तेमाल होता है। कुल मांग का 62 प्रतिशत आयात से पूरा होता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...