Commercial LPG price hike : नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई का जोरादर झटका लगा है। दरअसल मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी गैसल सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढौत्तरी की गई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Oil PSUs) ने अपने 19-किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में ₹195.50 की बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें आज 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई है। हालांकि घरेली गैल सिलेंडर के दम को कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले तीन महीने ये तीसरी बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढाए गए हो। आईए जानते है आपके शहर में अब कितने रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर
Commercial LPG price hike: जानें अपने शहर में गैस सिलेंडर के दाम
बता दें कि LPG सिलेंडर की कीमतों में इससे पहले दो बार लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। पहले बीते मार्च महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 1 मार्च को ₹1,768.50 थीं, जो बाद में 7 मार्च को बढ़कर ₹1,883 हो गईं। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में ₹195.50 की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब है कि 1 मार्च से अब तक कुल ₹310 की बढ़ोतरी हुई है। दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत ₹1,883 से बढ़कर ₹2,078.50 हो गई है।
जबकि कोलकाता में ₹2,208.00, मुंबई में ₹2,031.00 और चेन्नई में ₹2,246.50 है।
Commercial LPG price hike : आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी का आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि होटल और रेस्तरां संचालक खाने-पीने की चीज़ों की कीमतें बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि बाहर खाना खाना या होटलों में भोजन करना और भी महंगा हो सकता है।
घरेलू गैस सिलेंडर की नहीं बढ़ी कीमतें
हालांकि, राहत की बात ये है कि गैस कंपनियों ने सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के रेट्स बढ़ाए गए हैं। घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू LPG की कीमत में आखिरी बार 7 मार्च को 14.2-किलो वाले सिलेंडर पर ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी; तब से कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं। दिल्ली में, 14.2-किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913 है।
मिडिल ईस्ट जंग का पड़ रहा असर
संक्षेप में कहें तो, ईरान-इज़रायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा संकट को और बढ़ा दिया है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने से गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधाएं आ रही हैं। नतीजतन, कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। दुनिया भर के कई देशों में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। भारत में, मौजूदा संघर्ष के बीच LPG की कीमतों में पहले ही दो बार बढ़ोतरी की जा चुकी है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)