LPG Crisis: LPG सिलेंडरों की जमकर हो रही कालाबाजारी, यूपी-बिहार और मुंबई में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद

7

LPG Crisis: ईरान-इज़रायल और अमेरिका में जारी जंग की वजह से भारत में LPG संकट पैदा हो गया है। एक ओर जहां देश के कई इलाकों में पुलिस सुरक्षा में गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी संकट के बीच भी गैस सिलेंडरों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। इस बीच मुंबई के वर्ली में राशन डिस्ट्रीब्यूशन विभाग ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान गैर-कानूनी तरीके से रखे गए सैकड़ों भरे और खाली सिलेंडर ज़ब्त कर लिया गया है

LPG Crisis: वर्ली में सिलेंडर की ब्लैकमार्केटिंग का भंड़ाफोड़

दरअसल मुंबई में राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए एक अभियान चला रहा है। इसी सिलसिले में वर्ली इलाके में गैस सिलेंडर की ब्लैकमार्केटिंग का पर्दाफाश करते हुए गैस सिलेंडर का एक बड़ा स्टॉक ज़ब्त किया। यह कार्रवाई न केवल आर्थिक अपराध बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के वर्ली नाका पर गणपतराव कदम मार्ग पर सूरज वल्लभदास चॉल इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर करके ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे थी। जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट और पुलिस ने तुरंत इलाके में छापा मारा और भारी मात्रा में गैर-कानूनी तरीके से स्टोर किए गए सिलेंडर जब्त कर लिए।

भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त

इस छापेमारी में अलग-अलग ब्रांड और साइज़ के कुल 172 सिलेंडर बरामद हुए। जिसमें HP गैस के 5 किलोग्राम वाले 58 खाली और 6 भरे हुए सिलेंडर मिले। जबकि सुपर गैस के 4 किलोग्राम वाले 64 भरे हुए और 12 किलोग्राम वाले 19 भरे हुए सिलेंडर मिले। इसके अलावा 12, 4 और 2 किलोग्राम के 25 अन्य खाली सिलेंडर भी जब्त किए गए।

LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

अधिकारियों ने बताया कि इन सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से रिफिल किया गया था और इन्हें ब्लैक मार्केट में बेचा जाना था। जब्त किए गए सिलेंडर वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने साफ किया कि ऐसे रिहायशी इलाके में सिलेंडर स्टोर करना और गैर-कानूनी तरीके से बेचना बेहद खतरनाक है और इससे जान को गंभीर खतरा है। गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए डिपार्टमेंट की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं।

Related News
1 of 2,041

यूपी में एक घर से 32 सिलेंडर बरामद

मुंबई के साथ ही उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक घर से 32 सिलेंडर जब्त किए। इसमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिहान के रूप में हुई है। रिहान के खिलाफ जमाखोरी और कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रिहान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिहार में 135 सिलेंडर ज़ब्त

इसके अलावा बिहार में, पुलिस और प्रशासन ने घरेलू LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। एक टिप-ऑफ़ पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने पटना के शाहपुर इलाके में 100 सिलेंडर ज़ब्त किए। जबकि अररिया में एक दुकान से अलग-अलग कंपनियों के लगभग 135 से 150 LPG सिलेंडर बरामद किए गए।

LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव ने कच्चे तेल और पेट्रोलियम सप्लाई पर असर डाला है। इससे कमर्शियल गैस समेत घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। हालांकि सरकार का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में LPG सिलेंडरों का स्टॉक है। बावजूद इसके पूरे देश में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग देखी जा रही है। लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए अलग-अलग जगहों पर लाइन में लग रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...