लोक मंगल दिवस पर महापौर ने सुनी जनता की समस्यायें, 45 शिकायतें रजिस्टर

0 24

लखनऊ–फरवरी माह के तीसरे मंगलवार को माननीय महापौर संयुक्ता भाटिया ने लोक मंगल दिवस पर जोन 5 एवं ज़ोन 6 में जनता से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके त्वरित निस्तारण करवाने हेतु सक्षम अधिकारी को दिशा निर्देश दिए।

Related News
1 of 479

जोन 5 में लोक मंगल दिवस चन्दर नगर स्थित जोनल कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आहूत किया गया। जोन 6 में लोक मंगल दिवस  ठाकुरगंज स्थित जोनल कार्यालय में आहूत किया गया।

लोक मंगल दिवस में कुल 45 शिकायतें रजिस्ट्रीकृत की गयी जिसमे कर विभाग की 09, सफाई की 06 अभियंत्रण की 10, उद्यान की 2, मार्गप्रकाश की 5, अतिक्रमण की 07 एवं जलकल की 6 शिकायतें दर्ज की गयी।

Comments
Loading...