CAA के समर्थन में निकली लोक जागरण यात्रा, भारत माता की जय-जयकार से गूंजी गलियां

0 80

बहराइच– केंद्र की भाजपा सरकार की और से लागू किये गये सीएए एक्ट के समर्थन में आज लोक जागरण मंच की और से आयोजित मार्च नगर के किसान डिग्री कालेज मैदान से निकला।

इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने लोक जागरण यात्रा निकालकर एक्ट समर्थन किया । यात्रा में भाजपा के विधायक हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही आमजनमानस ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । नगर के किसान डिग्री कालेज मैदान में आज सुबह से ही सी ए ए एक्ट के समर्थन में लोग जुटने लगे जैसे जैसे समय बीतता गया ये संख्या दस हजार से भी अधिक पहुंच गई । जिसके बाद सभी लोग हाथों में तिरंगे व एक्ट के समर्थन लिखे बैनर के साथ सड़कों पर निकल पड़े लोग वंदे मातरम व भारत माता की जय जय कार कर रहे थे ।

Related News
1 of 1,065

लोक जागरण यात्रा के दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह , सुभाष त्रिपाठी , पूर्व विधायक अरुनवीर सिंह , जिलाध्यक्ष श्याम करन समेत महिला मोर्चा अध्यछ प्रज्ञा त्रिपाठी , निशंक त्रिपाठी गौरव वर्मा , राहुल रॉय , शिवम जायसवाल करणवीर सिंह , अखंड प्रताप सिंह , अंकित सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...