जब ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर इंजन के सामने पेशाब करने लगा लोको पायलट

0 12

न्यूज डेस्क — अभी तक आपने कार या ड्राइवर को गाड़ी रोककर पेशाब करते हुए देखा होगा क्या कभी आपने सुना है कि ट्रेन ड्राइवर ने पेशाब करने के लिए ट्रेन को ही बीच में रोक दिया हो।

Related News
1 of 1,161

दरअसल यह चौकाने वाला मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां एक ट्रेन ड्राइवर ट्रेन को बीच रास्ते में रोकर रेलवे ट्रैक पर ही पेशाब करने लगा। दिलचस्प बात यह है कि इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानाकारी के मुताबिक ट्रेन उल्हासनगर से मुंबई की ओर जा रही थी, इसी दौरान विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के करीब पहुंचने से पहले मोटरमैन ने ट्रेन को रोक दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन को किसी तकनीकी खराबी या फिर रेड सिग्नल की वजह से नहीं रोका गया है, बल्कि मोटरमैन ने पेशाब करने के लिए ट्रेन को रोका था।

ट्रेन ड्राइवर ट्रैक पर ही ट्रेन रोकर इंजन के सामने ही पेशाब किया।पेशाब करने के बाद  ट्रेन में चढ़ा और ट्रेन को धीरे-धीरे लेकर आगे बढ़ा। वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद सेंट्रल रेलवे ने इसका संज्ञान लेते हुए इस पूरे मामले की जांच करने की बात कही है। हालांकि रेलवे की ओर से कहा गया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Loading...