कपिल शर्मा के घर फिर आने वाला है नन्हा मेहमान, प्रेग्नेंट हैं पत्नी गिन्नी

0 298

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दिनों में कई सितारों ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज देकर चौंका दिया है। इसमें अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, अमृता राव और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है (कपिल)।

ये भी पढ़ें..शिक्षा मंत्री के बाद नीतीश के एक और मंत्री को हटाने की मांग हुई तेज…

दोबारा पापा बनेंगे कपिल…

kapil sharma

मिल रही जानकारी के नाम मुताबिक मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और प्रेग्नेंसी की तीसरे पड़ाव में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गिन्नी चतरथ की ड्यू डेट जनवरी महीने में हैं। यानी महज 2 महीने बाद कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर दोबारा किलकारियां गूंजने वाली है।

जनवरी में दस्तक देंगे खुशियां…

बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की एक बेटी अनायरा है। जो बीते साल ही पैदा हुई थी। इस साल दिसबंर में बेबी अनायरा का पहला बर्थडे आने वाला है। बेबी अनायरा का बर्थडे 10 दिसंबर को है। जबकि 12 दिसंबर को ही शर्मा और गिन्नी चतरथ की दूसरी वेडिंग एनिवर्सिरी भी है।

Related News
1 of 306

इसके बाद जनवरी महीने में ही शर्मा परिवार में एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली है। ऐसे में इस वक्त जरुर कपिल शर्मा ट्रिपल सेलिब्रेशन की तैयारी में हैं।

कपिल ने घटाया 12 किलो वजन…

kapil sharma

गौरतलब है कि कपिल शर्मा जल्दी ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। जिसके लिए वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन में जुटे हैं। इसके अलावा हाल ही में शर्मा ने करीब 12 किलो वजन घटाया है। इसकी जानकारी खुद अपने टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ दी। इस दौरान शर्मा ने बताया था कि वो वजन घटाने की मुहिम में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें..प्रदेश में देर रात 4 सीनियर IPS अफसरों का तबादला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...