Ladakh Protest: लेह-लद्दाख में हिंसक हुआ आंदोलन… प्रदर्शनकारियों ने CRPF की गाड़ी और बीजेपी का दफ्तर फूंका
Leh Ladakh Protest: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख राजधानी लेह बुधवार को पूर्ण राज्य दर्जा की मांग करे रहे आदोलनकारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान छात्रों की पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। इतना ही नहीं युवाओं ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी, साथ पुलिस पर पथराव किया और एक सीआरपीएफ वाहन को फूंक दिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दाग रही है और लाठीचार्ज किया, जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस पर जमकर पथराव किया । इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहा विरोध प्रदर्शन
बता दें कि ये छात्र सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। दरअसल प्रदर्शनकारी लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मामले पर निर्णय के लिए 6 अक्टूबर की तारीख तय की है, लेकिन प्रदर्शनकारी उससे पहले समाधान की मांग कर रहे हैं। क्योंकि 10 सितंबर से 35 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठे 15 लोगों में से दो की मंगलवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में आज बंद का आह्वान किया था, जिसके कारण हिंसा भड़क गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने की ये मांगे
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।
लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए।
लद्दाख के लिए दो लोकसभा सीटों की मांग की गई है।
लद्दाख की जनजातियों को जनजातीय दर्जा दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि 2019 में, जब अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त किया गया था, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। सरकार ने उस समय आश्वासन दिया था कि राज्य में स्थिति सामान्य होने पर पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)