जानिए कब डेब्यू करेंगी शाहरुख खान की बेटी सुहाना !

0 16

मनोरंजन डेस्क– बॉलीवुड में फिलहाल स्टार किड्स का बाजार गर्म है। फिल्मी पर्दे पर डेब्यू करने से पहले ही ये सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं बी-टाउन के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान। यूं तो शाहरुख हमेशा ही बताते रहे हैं कि सुहाना भी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। लेकिन हाल ही में हेलो! हॉल ऑफ फेम के रेड कार्पेट पर गौरी खान ने सुहाना के एक प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा किया।

Related News
1 of 306

गौरी ने बताया कि सुहाना जल्द एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने वाली हैं। हालांकि गौरी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं दी हैं। लेकिन उनका ये इशारा भर ही काफी है। क्योंकि इससे साफ है कि सुहाना जल्द बॉलीवुड की राह पर चलने वाली हैं। अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहने वाली सुहाना वैसे अपनी एक्टिंग के लिए भी तारीफ पा चुकी हैं। कुछ समय पहले उनकी एक वीडियो काफी वायरल हुई थी। यह वीडियो उनके एक स्कूल प्ले की थी। इसमें सुहाना की काफी तारीफ हुई थीं।

क्टिंग के साथ-साथ लुक के मामले में भी वह हर तरह से फिट हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस भी कमाल है जिस वजह से वह अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं।

Comments
Loading...