पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर नेता रघुनाथ झा का हुआ निधन

0 36

पटना– बिहार के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा ( 82) का निधन हो गया, उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार देर रात अंतिम सांस ली। झा लंबे समय से किडनी के  रोग से ग्रसित थे, दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और इसी इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।

Related News
1 of 1,155

आपको बता दें कि रघुनाथ झा, शिवहर के अम्बाकला के निवासी थे। रघुनाथ झा लगातार छह बार शिवहर से विधायक और दो बार गोपालगंज ओर बेतिया से सांसद चुने गए । वो बिहार सरकार में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के मंत्री भी रहे। वे केन्द्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में उद्योग राज्य मंत्री भी रहे। रघुनाथ झा जनता दल के गठन के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष भी थे। लालू को सीएम बनाने में उन्होंने अहम रोल निभाया था। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

Comments
Loading...