वेंटिलेटर पर सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, हालत नाजुक

0 37

मुंबई–सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 306

स्वर कोकिला लता मंगेशकर लंग्स की समस्या से जूझ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें सोमवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक हैं। लता की बहन उषा के पीटीआई को दिए गए बयान के मुताबिक, लता दीदी अभी भी हॉस्पिटल में हैं। वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं और ठीक हैं। उनको मंगलवार तक डिस्चार्ज किया जाएगा।

इस साल उनके जन्मदिन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी थी। इस बातचीत का जिक्र पीएम ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी किया था।

Comments
Loading...