KBC में अब कभी नजर नहीं आएंगे Amitabh Bachchan, बिग बी ने शो को कहा अलविदा

0 257

 

Amitabh Bachchan, KBC 15: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट कर रहे थे। इस शो को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब ऐसे में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल बात ये है कि, अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति को अलविदा कह दिया है। उन्होंने खुद इस बात का ऐलान अधिकारिक तौर पर बीते 29 के एपिसोड के दौरान किया है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का आखिरी एपिसोड 29 दिसंबर को टेलिकास्ट किया गया। क्विज रियलिटी शो के आखिरी एपिसोड के दिन अमिताभ बच्चन भावुक नजर आएं। शो के आखिर एपिसोड के दौरान बॉलीवुड की कई स्टार लेडीज ने एंट्री की जिसमें शर्मिला टैगोर, सारा अली खान और विद्या बालन शामिल है। इस मौके पर सभी सेलेब्स ने अपनी अपनी पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ के बारे में बात की। जब शो खत्म करने की बारी आई तो महानायक अमिताभ की आंखे भर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

भावुक हुए अमिताभ बच्चन

Related News
1 of 306

शो के आखिरी दिन शामिल हुए सभी मेहमानों के पास अमिताभ बच्चन के साथ साझा करने के लिए कुछ मनोरंजक कहानियां थीं। इस दौरान जब अलविदा कहने का वक्त आया तो अमिताभ बच्चन भावुक होकर बोलें — ‘देवियों और सज्जनों अब हम जा रहे हैं। कल से ये मंच नहीं सजेगा। अपनों से ये कह पाना कि, कल से हम यहां नहीं आएंगे, न तो कहने की हिम्मत हो पाती है और ना ही कहने का मन होता है। मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए आखिरी बार इस मंच से कहने जा रहा हूं, शुभरात्रि। इस दौरान अमिताभ का गला रूंध जाता है और आंखें भर आती है।

ये भी पढ़ें..PM Modi की राम भक्तों से अपील, जिन्हें निमंत्रण मिला वही आएं अयोध्या, 22 जनवरी को घर में ही जलाए दीप

फैंस भी हुए भावुक

इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जिसमे ज्यादातर फैंस का कहना है कि वो अमिताभ बच्चन को इस शो में हमेशा मिस करेंगे। अमिताभ की ये बातें सुनकर उनके फैंस भी भावुक हो जाते हैं, हालांकि कई फैंस को ये सुनने के बाद जरूर निराशा हो रही है कि अब वो मिस्टर बच्चन को केबीसी में कभी नहीं देख पाएंगे। बता दें कि केबीसी शो को अमिताभ बच्चन कई सालों से होस्ट कर रहे हैं। इस शो के कई सीजन को और भी सेलेब्स होस्ट कर चुके हैं लेकिन कोई भी बिग बी की बराबरी नहीं कर पाया।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...