कर्नाटक उपचुनावः भाजपा को लेकर बदला देश का मूड,5 में से 4 सीटों पर गठबंधन का कब्जा

0 21

न्यूज डेस्क — कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों के आये नतीजों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने 5 सीटों में से चार सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है।जबकि भाजपा के हिस्से में एक ही सीट आई है।

Related News
1 of 654

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता रामनगर विधानसभा सीट से विजयी घोषित हुई, जबकि कांग्रेस के आनंद न्यामगौड़ा जामखंडी विधानसभा सीट पर चुनाव जीत गए हैं। वहीं, भाजपा के कब्जे वाली बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वी.एस. उगरप्पा ने अपना कब्जा कर लिया है।

दरअसल सुबह जैसे ही नतीजों के रुझान आए कांग्रेस के कार्य़कर्त्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। राज्य के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने इस जीत के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनता की तरफ से हमें ‘दिवाली गिफ्ट’ है।

भाजपा के लिए कांग्रेस और जेडीएस खतरे की घंटी साबित हुई है। वहीं, राज्य में जनता का मूड भी सामने आया है कि वहां भाजपा के लिए जगह नहीं है। वहीं माना ये भी जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस और अन्य दलों का महागठबंधन हो गया तो भाजपा के लिए यह बहुत बड़ी राजनीतिक समस्या बन सकता है।

Comments
Loading...