करुणानिधि की मौत के सदमे में 248 लोगों की मौत 

0 16

न्यूज डेस्क — डीएमके प्रमुख करुणानिधि की मौत के बाद सदमें में तमिलनाडू में अब तक 248 लोगों की मौत हो चुकी है । यह आंकड़ा डीएमके ने मंगलवार को जारी किया । जानकारी के अनुसार यह सभी पार्टी कार्यकर्ता थे । अब पार्टी मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी । 

Related News
1 of 1,163

वहीं पार्टी की आम परिषद की बैठक में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया कि करुणानिधि के स्वास्थ्य खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने और बाद में उनके निधन से कई लोगों को गहरा आघात पहुंचा जिससे 248 पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है।

उनकी मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए आम परिषद ने उनके परिवारों को दो-दो लाख रुपये यानि कुल 4.96 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव पारित किया है। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद 7 अगस्त को डीएमके के दिग्गज नेता एम करुणानिधि का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Comments
Loading...